Punjab Floods -किसान बिल्कुल चिंता नहीं करें, केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रभावित किसानों के साथ

Punjab Floods – बाढ़ से फसलों के नुक़सान बारे अफ़सरों से शिवराज ने ली जानकारी
Punjab Floods – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
Punjab Floods – नई दिल्ली, 1 सितंबर 2025, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा की। दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक में शिवराज सिंह ने विभिन्न राज्यों में हो रही बारिश की जानकारी भी ली। उन्होंने पंजाब के कुछ इलाकों में आई बाढ़ व फसलों पर इसके असर के बारे में भी वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
शिवराज सिंह ने कहा-पंजाब के किसान भाई-बहन बिल्कुल चिंता नहीं करें, केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदा के इस संकट में पूरी तरह प्रभावित किसानों के साथ खड़ी हुई हैं।
Punjab Floods – शिवराज सिंह ने कहा कि वे आगामी दिनों में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का रूबरू जायजा लेने के साथ ही मौके पर पीड़ित किसानों से भी मिलेंगे और उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी।