चेहरे पर Period Blood क्यों लगा रही हैं महिलाएं? डॉक्टर से जानें सच

Period Blood: Menstrual Masking का नाम दिया गया
Period Blood: कई महिलाएं इसे नेचुरल फेशियल बता रही
Period Blood: जालंधर। कई बार कोई खबर पढ़ कर बेकार सा एहसास होता है। मुँह बन जाता है। यह भी वैसी ही है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्लड लगा रही हैं और उसकी फोटो इंस्टा या अन्य मंचों पर पोस्ट भी कर रही हैं। उनका दावा है कि इससे स्किन ग्लो करती है। कई महिलाएं इसे नेचुरल फेशियल बता रही हैं। उनका दावा है कि यह वैम्पायर फेशियल जैसा है। जब इस Period Blood लगाने बारे एक्सपर्ट्स से बात की गई तो उन्होंने इसे नकार दिया।
कई जगह जाकर खबर पढ़ने से पता चला कि इस ट्रेंड को मेंस्ट्रुअल मास्किंग (Menstrual Masking) नाम भी दिया गया है। कई महिलाएं कहती मिलीं कि यह PRP जैसा असर देता है।
सही भी है ऐसा करना?
इसे लेकर ObGyn और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर सोनिया कम्बोज बताती हैं, इस ट्रेंड के पीछे जो लॉजिक बताया जा रहा है कि पीरियड ब्लड में स्टेम सेल्स और साइटोकाइन्स होते हैं और वो यंग और सुन्दर बनाते हैं तो यह केवल थ्योरी है, जिसे लेकर अभी भी रिसर्च जारी हैं।
Doctor saying no to it.
डॉक्टर Brenna बताती हैं, पीरियड ब्लड में सिर्फ स्टेम सेल्स नहीं बल्कि कई और चीजें मौजूद रहती हैं जैसे- एंडोमेट्रियल टिश्यू (गर्भाशय की परत), वेजाइनल डिस्चार्ज आदि। इसके अलावा क्योंकि ये बल्ड वेजाइना से होकर बाहर आता है, तो इसमें कई माइक्रोऑर्गेनिज्म, बैक्टीरिया और फंगस भी होते हैं। ऐसे में इसे सीधे चेहरे पर लगाने से कई तरह के नुक्सान हो सकते हो सकते हैं। इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा, अभी तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं हुई जिसमें यह सिद्ध हो सके कि यह लगाना सही है। इससे पता चलता है कि कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह त्वचा के लिए फायदेमंद है। उल्टा इससे स्किन को नुकसान हो सकते हैं।